कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत में बढ रहा है स्वाइन फ्लू का असर

नई दिल्ली, 13 सितंबर। भारत में पिछले दो माह में स्वाइन फ्लू से 165 से अघिक लोंगो की जान जा चुकी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि देश में इस महामारी के बढने के आसार हैं। इस घातक बीमारी के संबंध में डब्ल्यूएचओ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में लिखा है, एशिया के उष्णकटिबधीय क्षेत्रों में श्वसन संबंधी बीमारियां काफी व्यापक होती हैं लेकिन भारत, बांग्लादेश और कंबोडिया में यह सामान्य से ज्यादा तेजी से बढ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में स्वाइन फ्लू से मौत के मामलों को कई देशों की तुलना में सर्वाघिक कहा है। एजेंसी ने कहा है कि दक्षिण गोलार्द्ध के शीतोष्ण कटिबंघीय क्षेत्रों में इस बीमारी की सक्रियता घट रही है। इस क्षेत्र में चिलि, अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें