कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुष्मिता-लारा के बीच तकरार

मुंबई, 13 सितंबर। निर्देशक डेविड घवन की फिल्म "डू नॉट डिस्टर्ब" की शूटिंग के दौरान देश की दो पूर्व विश्व सुंदरियों सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बीच तकरार हो गई है। सुनने में आया है कि फिल्म में काम करने के दौरान दोनों के अहम टकरा गए और इनके बीच तकरार इतनी बढ गई कि उन्होंने आपस में बात करना भी बंद कर दिया।
फिल्म से जुडे सूत्रों के अनुसार काम करने के दौरान इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा था। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कभी कुछ कहा तो नही, लेकिन सेट पर उन्होंने आपस में दूरी बनाकर रखी उससे यह साफ जाहिर होता था।
उनके बीच बातचीत न के बराबर होती थी और आपस में मिलने पर एक-दूसरे से तभी हाय-हैलो होती थी, जब ऎसा करना बेहद जरूरी हो। इन दोनों के बीच तकरार की वजह फिल्म में दोनों के किरदार बताए जा रहे है।
सुष्मिता को लगा कि इसमें लारा का किरदार ज्यादा दमदार है। इसके बारे में सुष्मिता ने निर्माता-निर्देशक से भी बात की। उन्होने इसके बारे में सुष को समझाया भी, लेकिन वह नही मानी। वहीं लारा की अपनी शिकायत थी। लारा को लगता है कि फिल्म के प्रोमो, पोस्टरों और मार्केटिंग में सुष्मिता को उनसे ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार यूनिट के लोगों ने इन दोनों सुंदरियों के बीच समझौता कराने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई फर्क नही पडा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें