वेनिस फिल्म महोत्सव:"लेबनान" को गोल्डन लायन का अवार्ड
Sep 13, 2009 7:23 AM
वेनिस, 13 सितंबर। वेनिस फिल्म महोत्सव में इजराइल के सैमुअल माओज की "लेबनान" ने गोल्डन लायन का अवार्ड जीता। फिल्म की कहानी पहले लेबनान युद्ध के बारे में है। माओज ने कहा मुझे विश्वास है कि मेरी फिल्म से लोगों का दिमाग खुलेगा और वे खुद से पूछेंगे कि वे कौन है। टॉम फोर्ड की फिल्म "ए सिंगल मैन" के कोर्लिन फिर्थ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का वोल्पी कप जीता। रूस की अदाकारा सेनिया रापापोर्ट ने "ला डोप्पा ओरा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।