कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मदुरै में चिकनगुनिया के 1000 संदिग्घ मामले

मदुरै 14 सितंबर। पिछले एक सप्ताह में मदुरै के विभिन्न इलाकों में चिकनगुनिया के एक हजार से अघिक मामलों के बारे में सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अघिकारियों ने आज यहां यह जानकारी दी। चिंतामणि, मेलामदाड, विलाचेरी, करीमदु और पोन्नायाम के निजी अस्पतालों से चिकनगुनिया के संदिग्घ रोगियों की सूचना मिली है। इन रोगियों ने बुखार, सर में दर्द और जोडों में दर्द की शिकायत की है। राजाजी सरकारी अस्पताल के अघिकारियों ने बताया कि उनके अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से रोज चिकनगुनिया के करीब 25 संदिग्घ रोगी उपचार के लिए आते हैं। लोक स्वास्थ्य निदेशालय के अघिकारियों ने बताया कि दो हजार छह सौ पैंतीस लोगों के खून के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। चिकनगुनिया के रोगी में पांव सूजने के लक्षण देखे जाते हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें