मुंबई, 15 सितंबर। आज शेयर बाजारों में कारोबार की शुरूआत बढत के साथ हुई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेस का सेंकेक्स 41 अंक की बढत के साथ खुला। बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स शुरूआती कारोबार में पॉजिटिव नजर आए। मेटल, रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स की मुनाफे में चल रहीं टॉप कंपनियों में सन फार्मा, डीएलएफ और स्टरलाइट शामिल रही। सेंसेक्स की नुकसान में चल रही टॉप कंपनियों में भारती और एचडीएफसी शामिल थी। इस समय सेंसेक्स 116 अंक की बढत के साथ 16330 के स्तर पर तथा निफ्टी 30 अंक की बढत के साथ 4839 के स्तर है। शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स के 16000 से ऊपर कारोबार करने के मद्देनजर निवेशक खरीदारी से काफी परहेज कर रहे थे। पीएसयू और बैकिंग के शेयरों में तेजी रही, जबकि रियल्टी और मेटल में बिकवानी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 50 अंको की गिरावट के साथ 16214 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका टॉप लेवल 16225 रहा जबकि इसका निचले स्तर 16120 रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 21 अंक गिरकर 4809 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका टॉप लेवल 4832 रहा जबकि इसका निचला स्तर 4786 रहा।