चेन्नई, 15 सितंबर। भारत काम्पैक कप के फाइनल में मेजबान श्रीलंका को 46 रन से हराकर भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैकिंग में एक बार फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। चैम्पियंस ट्राफी में अच्छा खेलने पर उसके पास फिर नंबर वन पर पहुंचने का मौका है। इस श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैड को हराकर महेंद्र सिंह घोनी की टीम एक दिन के लिए पहले स्थान के सिंहासन तक पहुंची थी लेकिन 12 सितंबर को श्रीलंका से हारने के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसी दिन आस्ट्रेलिया ने इंग्लैड को सात विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था। फाइनल में मिली जीत के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से एक रैकिंट अंक पीछे है। अब 22 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रही चैपियंस ट्राफी से रैकिंग में बदलाव हो सकते है। इससे पहले यदि आस्टे्रलिया इंग्लैड को 7-0 से हरा देता है तो पहले स्थान पर पहुंच जायेगा।