कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

युगल खिताब जीता विलियम्स बहनों ने

न्यूयार्क, 15 सितंबर। साल के चौथे और अंतिम ग्रैड स्लैम अमेरीकी ओपन में अपने "पावरप्ले" से महिला टेनिस दुनिया में एक नए युग की सूत्रपात करने वाली अमेरीका की विलियम्स बहनों सेरेना और वीनस ने युगल खिताब जीत लिया। विलियम्स बहनों ने सोमवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरीका की लेजल हूबर की जोडी को सीघे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी। विलियम्स बहनों ने 89 मिनट में मैच अपने नाम करते हुए दूसरी बार अमेरीकी ओपन का युगल खिताब जीता। इस खिताबी जीत के बदले विलियम्स बहनों को 4,20,000 डॉलर का इनाम मिला। जीत के बाद वीनस ने कहा मुझे एक बेहतरीन साथ मिली है। "मै सेरेना पर उतना ही यकीन करती हूं जितना की खुद पर।" विलियम्स बहने एकल मुकाबलों में नाकाम रही थी। सेरेना सेमीफाइनल में बेल्जियम की किस क्लिस्टर्स के हाथों हारी थी जबकि वीनस को तीसरे दौर में हार झेलनी पडी थी। क्लिस्टर्स ने महिला वर्ग का एकल खिताब जीता।

अन्य खबरें

अन्य खबरें