भारत समाचार
शताब्दी टे्रन दुर्घटना से बाल-बाल बची

सोमवार को परागपुर के निकट बन रही इमारत के लिए रेल लाइन के साथ ईट ला रहा ट्रक मिट्टी में धसने से लाइनों की ओर तरफ झुक गया। डयूटी पर तैनात जगजीत ने सामने से आ रही शताब्दी को देख लाइन पर पटाखा रख चालक को झंडी दिखनी शुरू कर दी। चालक ने खतरा देख ट्रेन की रफ्तार को कम कर दिया लेकिन फिर भी ट्रेन ट्रेक से जा टकराई।
टक्कर से मिट्टी में फंसा ट्रक मिट्टी से निकल दूर जा गिरा और टे्रन की जैनरेटर कार मामूली क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर सुनते ही घटना स्थल पर कैट जीआरपी के परमजीत सिंह, गुरमेल सिंह आरपीएफ के मुलखराज, कैट स्टेशन के एसएस आ के बहल तथा रेलवे अस्पताल के डॉक्टर अनिल कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गये। जीआरपी के गुमेल सिंह ने बताया कि ट्रेन को 12.40 पर रवाना कर दिया गया। सिटी रेवले स्टेशन के पुसरिटैडैट अशोक कुमार ने स्वर्ण एक्सप्रेस के ड्राइवर और गार्ड के बयान को कलमबद्ध कर रिपोर्ट फिरोजपुर को भेज दी है।




















