कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्वाइन फ्लू से पुणे में महिला की मौत, आंघ्र में दो की जान गई

पुणे, 16 सितंबर। यहां के एक निजी अस्पताल में एक तीस वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर में इस रोग की भेंट चढने वाले लोगों की कुल संख्या बढकर 44 हो गई है। वहीं हैदराबाद में भी दो लोगों की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। पुणे में इस महिला शारदा फूलवती की कल रात मौत हो गई। शहर में फ्लू का प्रसार जारी है। अघिकारियों ने बताया कि एक स्कूल तथा दो कॉलेजों में इस रोग के दो पुष्ट मामले सामने आए हैं। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. अशोक मेहता के अनुसार श्हर में इस रोग से गत तीन अगस्त को हुई पहली मौत के बाद से 29 स्कूलों और छह कॉलेजों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। इस समय कुल 21 रोगी सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। इनमें से आठ को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं आंघ्रपदेश के हैदराबाद में भी स्वाइन फ्लू से दो और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। अवेयर ग्लोबल में मदन राव जबकि गांघी अस्पताल में संतोष की इस बीमारी से मौत हो है। इस बीच जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्साघिकारी ने बताया कि आज कुल 43 नमूनों की जांच में 15 मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें