कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अच्छी-खासी बढत के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई, 16 सितंबर। देश के शेयर बाजार में आज कारोबार अच्छी-खासी बढत के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 222 अंक ऊपर 16,677 पर और एनएसई का निफ्टी 66 अंकों की तेजी के साथ 4,958 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर के शेयरों का प्रदर्शन कमाल का रहा। बैंकिंग और रियल्टी के शेयरों में भी खासी बढत देखने को मिली। टाटा स्टील के शेयरों में 8 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढत रही और निफ्टी में इसके शेयरों में सबसे ज्यादा बढत देखने को मिली। इसके अलावा सेल, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और सीमेंस में भी अच्छीखासी बढत रही। गेल, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, बीपीसीएल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और विप्रो के शेयरों में गिरावट रही। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट बीएसई का सेंसेक्स 113 अंक ऊपर 16,567 पर और एनएसई का निफ्टी सूचकांक 49 अंक की तेजी के साथ 4,942 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें