भारत समाचार
भारतीय पुजारियों की सुरक्षा लिए नेपाल सरकार सभी जरूरी उपाय करेगी : राव

सुश्री राव ने भारत की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नेपाल सरजमी का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा रहा है। नेपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपनी सरजमीं का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविघियों के लिए करने की अनुमति नहीं देगा। नेपाल सरकार तथा वहां की राजनीतिक पार्टियों ने पशुपतिनाथ मंदिर के भारतीय पुजारियों पर हाल में हुए हमले की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि भारतीय पुजारियों की सुरक्षा तथा मंदिर मे नियमित पूजा-अर्चना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए है।




















