भारत समाचार
भारतीय हॉकी इंडिया ने नया पैनल नियुक्त किया

हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद असलम ने कहा कि इस साल जून मे तदर्थ समिति को भंग किये जाने के बाद पूर्णकालिक चयन समिति की नियुक्ति अनिवार्य थी। असलम ने कहा कि हाकी इंडिया के गठन के बाद तदर्थ समिति भंग हो गई थी। इसलिए स्वाभाविक है कि तदर्थ चयन समिति भंग होगी और नयी चयन समिति का नियुक्ति लंबित थी। उन्होंने कहा कि सभी पांच चयनकर्ता ओलंपिक है और उन्हें उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए नियुक्त किया गया है।










