साबरकांठा, 17 सितंबर। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। ग्यारह वर्षीय इस बच्चो का नाम चिंतन बताया गया है। यह घटना साबरकांठा जिले के रूपाल गांव में हुई। खेत मालिक से मिली जानकारी के मुताबिक बोरवेल की गहराई सौ फीट के करीब है। ऎसा अनुमान है कि यह बालक इस बोरवेल में 35 से 40 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। बचाव और राहत का काम शुरू कर दिया गया है। बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है ताकि बच्चो को सांस लेने में कोई तकलीफ न हो।