भारत समाचार
ऑस्ट्रेलिया को चेताया, भारतीयों में हमले रोकें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में फिर से भारतीयों पर हुए हमले से हम चिंतित हैं। ज्ञात हो कि गत रविवार को दो भारतीय नागरिकों और दो भारतीय मूल के लोगों पर मेलबोर्न में हमला किया गया था। ऑस्ट्रेलिया में भारत की उच्चाायुक्त सुजाता सिंह ने हमले की ताजा घटना पर ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ से बात की है। उन्होंने हमलों के बारे में चिंता जाहिर करते हुए विक्टोरिया के प्रधानमंत्री जॉन दुम्बी को भी पत्र लिखा है।
विष्णु प्रकाश ने कहा कि मेलबोर्न में भारतीय महावाणिज्य दूत विक्टोरिया में पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि ताजा घटना की सावधानी से जांच की जाएगी और कानून के मुताबिक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।










