कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सीमा पर फिर दो तरफा संकट

जम्मू 18,सितम्बर। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान पक्ष की ओर से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की निगरानी चौकी को निशाना बनाकर कर की गई गोलाबारी में दो जवान घायल हो गए। पाकिस्तान गोलाबारी के बाद बीएसएफ ने छोटे हथियारों से इसका प्रत्युत्तर दिया। पाकिस्तानी पक्ष की ओर से गोलाबारी शाम पौने सात बजे शुरू हुई। अखनूर सेक्टर के निक्कोवाल क्षेत्र में सीमा से लगी बीएसएफ की निगरानी चौकी को निशाना बनाया गया। बीएसएफ सूत्रों ने कहा कि इस घटना में 2 जवानों को गोली लगी। देर रात तक पाक की ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी रही।

अन्य खबरें

अन्य खबरें