कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हम तैयार हैं : धोनी

मुंबई 18,सितम्बर। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट मे हिस्सा ले रही विपक्षी टीमों की ताकत को लेकर माथापच्ची करने के बजाय अपनी तैयारियों पर अघिक घ्यान लगा रही है। चैंपियंस ट्राफी के लिए भारतीय टीम की रवानगी की पूर्व संघ्या पर धोनी ने यहां आयोजित सम्मेलन में कहा कि टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली हरके टीम खतरनाक है और किसी को भी हल्के में नही लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हम विपक्षी टीमों के बारे में नही सोच रहे हैं।
हमारा घ्यान सिर्फ अपने खेल और अच्छी तैयारियों पर है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडियों ने बीसीसीआई कार्पोरेट कप और फिर गत सोमवार को श्रीलंका में संपन्न त्रिकोणीय सीरीज में खेलकर चैंपियंस ट्राफी के लिए अच्छी तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में 22 सितंबर से दुनिया की आठ दिग्ज टीमों के बीच चैंपियंस ट्राफी टूर्नामेंट खेला जाना है। भारतीय कप्तान ने चोटिल ओपनर गौतम गंभीर की टीम में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे टीम को शीर्ष क्रम में खासी मजबूती मिलेगी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें