भारत समाचार
निफ्टी ने उडान भरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा अपने ट्रस्ट के शेयरों का एक हिस्सा बेचे जाने कारण शेयर की कीमत में यह बडी गिरावट आई। चूकि दोनो बेचकार्म सूचकांक एक बार फिर से दोजी पैटर्न में बंद हुए, इसलिए हम किसी भी तेज घट-बढ से पहले ठहराव देख सकते हैं। निफ्टी के लिए बढत की संभावना मौजूदा स्तरों से 5100 स्तरों के आसपास होगी। टेक्नीकल एनालिस्ट कमलेश लंगोटे का मानना है कि सूचकांक में मौजूदा स्तरों से 50-100 अंको की बढोत्तरी की संभावना है, लेकिन फिलहाल इसमें गिरावट का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। निफ्टी को किसी भी पुलबैक के लिए 4780 का स्तर तोडना होगा, क्योंकि पिछले सप्ताह इस स्तर ने सपोर्ट का काम किया था। लंगोटे को लगता है कि बाजार में मौजूदा स्तरों पर काफी उतार-चढाव आ सकता है क्योंकि बाजार में छोटे कारोबारी दिलचस्पी ले रहे है जबकि बडे खिलाडी इससे निकल रहे है।
निफ्टी सितंबर वायदा शार्ट पोजीशन की बिकवाली के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ, हालांकि इसमें हाजिर के मुकाबले 13 अंक का प्रीमियम रहा। इंट्रोड में 12.9 लाख शेयरों की बढत के बावजूद ओपन इंटरेस्ट में 19.7 लाख शेयर घटे। निफ्टी अक्टूबर वायदा प्रीमियम के साथ बंद हुआ और दिन के 26 लाख शेयरों के कारोबार के साथ ओपन इंटरेस्ट में 11.6 लाख शेयर जुडे। 4700-4900 के स्ट्राइक कॉल ऑप्शन पर लॉन्ग पोजीशन की अनवाइंडिग देखी गई। 5000 के कॉल ऑप्शन पर बदलाव देखा गया, क्योंकि इस स्ट्राइक कॉल में दिन के 1.181 करोड शेयरों के कारोबार के बावजूद ओपन इंटरेस्ट में 32,300 शेयर जुडे। सितंबर वायदा में 5000 के पुट पर ओपन इंटरेस्ट में 140 फीसदी की बढत दर्ज की गई।










