कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गहलोत सोनिया से मिले

नई दिल्ली, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांघी से मुलाकत की। इससे पहले उन्होंने इकनोमी क्लास में हवाई यात्रा करने संबंघी टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के इस्तीफे की मांग की थी। गहलोत की मांग पर कल एक तरह से एआईसीसी ने मुहर लगा दी थी और थरूर के खिलाफ कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया था। हालांकि प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह ने थरूर की टिप्पणी को "मजाक" कहा था। गहलोत ने कहा था कि थरूर की तरफ से इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान आना दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

अन्य खबरें

अन्य खबरें