बेंगलूर 19,सितम्बर। इलेक्ट्रानिक उपकरण वाली प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी ओनिडा ने दो हजार करोड रूपए के कारोबार का लक्ष्य निर्घारित किया है। कंपनी के उपाघ्यक्ष (बिक्री एवं विपणन)श्रीराम ने आज यहां बताया कि कंपनी ने हाल ही में अपने प्रचार अभियान से आइकोनिक डेबिल मैस्कॉट के स्थान पर न्यू एज कपल को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि अगले वित्त वर्ष से ओनिडा के टेलीविजन, वाशिंग मशीन और ओवेन सहित उसके उत्पाद ओनिडा के शोरूम में मिलेंगे।