नई दिल्ली, 19 सितंबर। मेक्सिमा घडियां बनाने वाली पीए टाइम इंडस्ट्रीज ने स्टेनलैस स्टील फ्रेम की अपनी घडियों के दो नए मॉडल बाजार में उतारे है। इन मॉडलों के तीन-तीन संस्करण बाजार में उपलब्घ होंगे। इनकी कीमत 2250 से 2450 रूपए है। कंपनी ने यह पहल युवा ग्राहकों को घ्यान में रखते हुए की है। कंपनी के निदेशक मनजोत पुरेवाल ने बताया कि स्टील फ्रेम श्रृंखला घडियों की देश भर में अच्छी मांग देखने को मिल रही है। इस श्रृंखला में लगभग 50 मॉडल पेश किए जा चुके है। इन घडियों को समकालीन यूरोपीय डिजाइन को घ्यान में रखते हुए युवाओं के लिए पेश किया गया है। इससे बाजार पर पकड बढने की उम्मीद है। पहले चरण में देश के 50 से अघिक प्रमुख नगरों एवं महानगरों मे स्टील रेंज की घडिया उपलब्घ होगी, जबकि दूसरे चरण में कंपनी इस वित्तवर्ष के अंत तक 30 अन्य शहरों तक पहुंचेगी।