कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नानावती आयोग : मोदी को नहीं देगा नोटिस, फोन रिकार्ड मांगे

अहमदाबाद, 19 सितंबर। गुजरात दंगों की जांच कर रहे नानावटी आयोग ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को समन नहीं भेजने का फैसला किया है। यह फैसला मोदी को फिलहाल राहत देने वाला है। गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों की जांच कर रहे नानावती आयोग के मुताबिक इस मामले में मोदी को समन भेजने की जरूरत नहीं है। मगर आयोग ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टाफ से दंगों के दौरान मंत्रियों के साथ हुई टेलीफोन वार्ताओं का रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा है। इसके तहत सीएम स्टाफ और अन्य मंत्रियों तथा विश्व हिंदू परिषद नेता जयदीप पटेल के बीच हुई वार्ताओं का ब्यौरा मांगा गया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें