कोका कोला, माइक्रोसाफ्ट व नोकिया पर मंदी का कोेई असर नही
Sep 18, 2009 11:28 PM
न्यूयॉर्क, 19 सितंबर। विश्व बाजार के सौ प्रमुख ब्रांडों को वित्तीय संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है। पर पांच प्रमुख ब्रांड आईबीएम, कोका कोला, माइक्रोसाफ्ट, जीई और नोकिया महामंदी के आए सबसे बडे आर्थिक झंझावात में अपनी साख बनाए रखने में कामयाब रहे है। प्रमुख ब्रांड परामर्शक इंटरबैड के सर्वेक्षण के अनुसार कोका कोला लगातार नौवें साल अपने शीर्ष स्थान पर कायम रही है। मेरिल लिंच और एआईजी जैसी बहुत सी वित्तीय कंपनियों की साख पर बट्टा लग चुका है। विश्व के सबसे अघिक मूल्यांकन वाले 100 ब्रांडों में कोई भारतीय कंपनी नही है, हालांकि उनमें से ज्यादातर कंपनियां भारत में उल्लेखनीय रूप से मौजूदा है। मेरिल लिंच, एआईजी और आईएनजी समेत वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली सात प्रमुख कंपनियां इस सूची में जगह तक नही बना सकी। इस साल बिजनेसवीक और इंटरब्रांड की सालाना रैंकिंग में गूगल, आमेजन, जारा, पेप्सी शामिल है, जो मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव के लिए चुनौतीपूर्ण दौर में भी अच्छा प्रदर्शन करती।