भारत समाचार
दिल्ली में कल से 22 नए पुलिस थाने

इन पुलिस थानों में एसएचओ की नियुक्तियां कर दी गई हैं। इन नए थानों के साथ ही शहर के क्षेत्र में थानों की कुल संख्या 155 हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार इन थानों के खुलने से जनता के अनुपात में पुलिस की संख्या का पूरा इस्तेमाल करने के साथ ही प्रतिक्रिया का समय घटाने में मदद मिलेगी। दिल्ली पुलिस लंबे समय से अपनी क्षमताएं बढाने पर जोर दे रही है ताकि राष्ट्रीय राजघानी में बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके क्योंकि शहर आतंकवादियों के निशाने पर रहता है।










