कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जापान ओपन सुपर सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार साइना

नई दिल्ली, 20 सितंबर। एक महीने तक चिकन पाक्स से जूझने वाली शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल अगले हफ्ते जापान ओपन सुपर सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। पिछले महीने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पहले साइना को चिकन पाक्स हो गया था, लेकिन यह हैदराबादी खिलाडी इसके बावजूद इस प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी। विश्व के सातवें नंबर की खिलाडी अब पूरी तरह फिट है और 22 सितंबर से शुरू होने वाली जापान ओपन सुपर सीरीज में भाग लेगी। इस 19 वर्षीय साइना ने कहा कि वह टूर्नामेंट में मिलने वाली चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चिकन पाक्स के बाद अपने गेम और फिटनेस के शीर्ष पर रहने के लिए मुझे ब्रेक की जरूरत थी। इसलिए ब्रेक ने मुझे तरोताजा होने में मदद की।

अन्य खबरें

अन्य खबरें