भारत समाचार
अच्छे प्रदर्शन का दबाव : अफरीदी

पाकिस्तान के एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा कि टी-20 विश्व कप जीतने के बाद उनकी टीम का मनोबल भी बढा है और यही कारण है कि वह चैपियंस ट्राफी में अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वास्त है। उन्होंने कहा हमारे देश के क्रिकेट प्रेमी हमसे काफी उम्मीदे लगाए हुए है। इसकी वजह भी है, टी-20 चैपियन होने के नाते हमसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हमने अभ्यास मैच जीतकर इसे साबित भी किया है। हम अपने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे।










