मुंबई 21 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि वह हास्य प्रधान फिल्मों में काम करना पसंद करते है। अर्जुन शुरूआती में बॉलीवुड में गंभीर किरदार निभाया करते थे। "ओम शांति ओम," "रॉक ऑन" या फिन "डॉन" कुछ ऎसी फिल्में है जिसमें वह गंभीर भूमिकाओं मे पर्दे पर दिखें थे। अब अर्जुन पर्दे पर लोगों को हंसाते नजर आएंगे। आगामी फिल्म "हाउसफुल" में उनका किरदार कुछ ऎसा ही होगा। उन्होंने कह कि वह इस फिल्म के जरिए दर्शकों को अपनी कला का दूसरा पक्ष दिखाएंगे। फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे है वहीं निर्माण साजिद नाडियावाला कर रहे है। फिल्म में अर्जुन के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, रीतेश देशमुख, दीपिका पादुकोण लारा दत्ता, बोमन ईरानी और जिया खान जैसे कलाकार दिखेगे।