भारत समाचार
डब्ल्यूटीए में सफीना शीर्ष पायदान पर बरकरार

अमेरीकी ओपन का फाइनल खेलने वाली डेनमार्क की खिलाडी कैरोलिन वोजानियास्की पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। वोजनियास्की रूस की एलिना दिमेतिएवा से एक-स्थान नीचे है। दिमेतिएवा को इस सप्ताह इस तालिका में चार स्थान का फायदा हुआ है। तालिका में तीसरे पायदान पर वीनस विलियम्स बनी हुई है। दूसरी और रूस की एक अन्य खिलाडी स्वातलेना कुजेत्सोवा को दो स्थान का नुकसान उठाना पडा है। वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। शीर्ष 10 खिलाडियों की सूची में चार रूसी खिलाडी काबिज है जबकि दो अमेरीकी खिलाडियों ने स्थान पाया है।










