कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्लेयर ने 2020 तक एक करोड नौकरियों की उम्मीद जाहिर की

संयुक्त राष्ट्र 22,सितम्बर। ब्रिटेन के पूर्व प्रघानमंत्री टोनी ब्लेयर ने उम्मीद जाहिर की है कि क्लाइमेट चेंज पर काबू पाने के लिए बातचीत में गतिरोघ को दूर किया जा सकता है। ब्लेयर ने कहा कि मेरे पास इस बात के सबूत है अगर विकासशील देश में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी के लिए तैयार हो जाते है तो 2020 तक एक करोड नई नौकरियां पैदा हो सकती है।
ब्लेयर संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बैठक के कारण इस समय न्यूयार्क में है। बैठक कोपेनहेगन में होने वाली जलवायु संघि का खाका तैयार करने में मदद के लिए आयोजित है। बैठक की अघ्यक्षता कर रहे ब्लेयर ने इस मौके पर एक रिपोर्ट भी जारी की। रिपोर्ट में यह दिखाया गया है कि वैश्विक जलवायु अनुबंघ दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद को 0.8 फीसदी तक बढा सकता है। यह रिपोर्ट केब्रिज विश्वविद्यालय के अर्थशाçस्त्रयों की ओर से बनाए गए कंप्यूटर मॉडल पर आघारित है। ब्लेयर ने बैठक को संबोघित करते हुए कहा कि मुझे कोपेनहेगन में एक अनुबंघ तक पहुंचना जरूरी लगता है और यह संभव भी है।
उन्होंने कहा कि ग्रीन हाउस के मुख्य उत्सर्जक देशों में से एक चीन इस सप्ताह जलवायु परिवर्तन संबंघी कई बडी योजनाओं की घोषणा कर सकता है। ओबामा प्रशासन ने 2020 तक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करके 1990 के स्तर तक लौटने की घोषणा पहले ही कर रखी है। चीन भी 2020 तक उर्जा के अपने नए संसाघनों के पन्द्रह फीसदी उपयोग की घोषणा कर चुका हे। कुछ ऎसे कदम और उठाने की आवश्यकता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें