कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

थाईलैड ओपन से बाहर नडाल

बैकॉक, 22 सितंबर। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाडी राफेल नडाल ने बैकॉक में सितंबर-अक्टूबर में खेले जाने वाले थाईलैड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। नडाल को इसी महीने खेले गए साल के अंतिम ग्रैड स्लैम अमेरीकी ओपन के दौरान चोट लगी थी। नडाल की जांघ और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गई थी। इससे पहले वह घुटने की चोट से परेशान थे।
करीब तीन महीने आराम के बाद टेनिस दुनिया में वापसी करने वाले नडाल इस समय स्पेन में इस परेशानी से उबरने का प्रयास कर रहे है। चिकित्सकों ने उन्हें करीब तीन सप्ताह तक संपूर्ण आराम की सलाह दी गई है। थाईलैड ओपन से पहले नडाल ने क्राबी द्वीप पर बने हॉलीडे रिसार्ट में छुटि्टयां मनाने का कार्यकम बनाया था लेकिन अब उन्होंने इस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है। अमेरीकी ओपन में नडाल सेमीफाइनल में अजरेटीना के खिलाडी जुआन मार्टिन डेल पोटो के हाथों हार गए थे। पोटो ने विश्व के सर्वाेच्चा वरीयता प्राप्त खिलाडी रोजर फेडरर को हराकर अमेरीकी ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें