थ्री-आई इन्फोटेक ने क्यूआईपी के जरिये जुटाये 318 करोड रूपये
Sep 22, 2009 8:03 PM
नई दिल्ली, 23 सितंबर। क्वालिफाइड इन्स्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) इश्यू के जरिए थ्री-आई इन्फोटेक ने 317.81 करोड रूपये जुटाये है। कंपनी का यह इश्यू 18 सितंबर को खुला था और कल बंद हो गया। थ्री-आई इन्फोटेक लिमिटेड ने बीएसई को आज भेजी गई विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इसके निदेशकों की समिति की 22 सितंबर 2009 को हुई बैठक में इस क्यूआईपी के तहत 375 लाख शेयर जारी किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 10 रूपये अंकित मूूल्य के इन शेयरों को 84.75 रूपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी किया जा रहा है, जो बीएसई में कल इसके बंद भाव से 4.6 प्रतिशत कम है। बीएसई में मंगलवार के कारोबार में थ्री-आई इन्फोटेक का शेयर 88.85 रूपये पर बंद हुआ था। बीएसई में आज सुबह 10.45 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.38 प्रतिशत गिर कर 85.85 रूपये पर है।