मुंबई, 23 सितंबर। दिनभर चले उतार-चढाव के बाद आखिरकार शेयर बाजार में कारोबार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 166 अंक नीचे 16,719 पर और एनएसई का निफ्टी सूचकांक 50 अंक गिरकर 4,969 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा गिरावट पर रहा। बीएसई पर केवल तेल व गैस क्षेत्र मामूली ऊपर रहा। बाकी सारे सूचकांक नीचे बंद हुए। अचल सम्पत्ति, तकनीकी, आईटी, पूंजीगत वस्तु क्षेत्र सबसे ज्यादा गिरावट पर रहे। आज सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, स्टरलाइट, ओएनजीसी, सन फार्मा और रिलायंस के शेयर ही बढत पर रहे। लेकिन बाकी सारे शेयर गिर गए। जेपी एसोसिएट्स भारती एयरटेल, आरकॉम, महिंद्रा, आरइंफ्रा, हिंडाल्को, एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा नीचे बंद हुए। निफ्टी में जिन शेयरों में बढत रही उनमें गेल, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रैनबैक्सी और एक्सिस बैंक प्रमुख रहे। वहीं गिरने वालों में सुजलॉन, भारती एयरटेल, यूनिटेक, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशन्स प्रमुख रहे। दोपहर 2 बजे बीएसई का सेंसेक्स 32 अंक की गिरावट के साथ 16,855 पर और एनएसई का निफ्टी 10 अंक नीचे 5,010 पर कारोबार कर रहा था।