लखनऊ: सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश की
Sep 23, 2009 2:37 AM
लखनऊ, 23 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजघानी लखनऊ में मंगलवार रात एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में जूनियर छात्र को सीनियर ने जमकर मारा पीटा और जब मारपीट से सीनियर छात्रों का मन नही भरा तो पेट्रोल डालकर उस छात्र को जलाने की कोशिश की। बुरी तरह जले छात्र अमित चौघरी (20)को देर रात राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लखनऊ के एसपी (ट्रांसगोमती) परेश पांडे ने बुघवार को बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर का छात्र अमित वहीं के एक सीनियर छात्र ऋषि कुमार के साथ गोमतीनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहता था। पांडे के अनुसार मंगलवार को दोनों के बीच किराए की रकम को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद ऋषि ने साथ पढने वाले दो साथियों घमेंüद्र और निशांत को बुलाया और तीनों ने मिलकर पहले अमित की जमकर पिटाई की, फिर कथित तौर पर पेट्रोल छिडकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। अमित किसी तरह से वहां से जान बचाकर बाहर आया तो आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।