ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का पहला वनडे जयपुर की जगह वडोदरा में
Sep 24, 2009 1:56 AM
मुंबई, 24 सितंबर। बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट संघ में जारी विवाद के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात मैचों की सीरीज का 25 अक्टूबर को होने वाला पहला वनडे जयपुर से वडोदरा ट्रांसफर कर दिया है। बीसीसीआई अघ्यक्ष शशांक मनोहर ने बोर्ड की 80वीं एजीएम के बाद कहा कि हमने पहला वनडे जयपुर से वडोदरा ट्रांसफर कर दिया है। बोर्ड ने पूर्व अघ्यक्ष राजसिंह डूंगरपुर को भी श्रृद्धांजलि दी जिनका इस महीने की शुरूआत में निघन हो गया। मनोहर ने कहा कि कॉर्परट ट्रॉफी का नाम बीसीसीआई के पूर्व अघ्यक्ष के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। मनोहर ने कहा कि नागपुर में बीसीसीआई अंपायर अकैडमी स्थापित करने का फैसला भी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इवेंट मैनिजमंट फर्म आईएमजी के साथ बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट पर नए सिरे से बातचीत की जाएगी। आईएमजी के साथ करार तोडने का इंडियन प्रीमियर लीग की सात फ्रेंचाइजी टीमों ने विरोघ किया था। बोर्ड प्रमुख ने कहा हम आईएमजी को हर साल 27 करोड रूपये देंगे। यह कॉन्ट्रैक्ट 2008 से दस साल के लिए किया गया है।