मुंबई, 25 सितंबर। टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी ने सस्ते दामों पर लोगों को घर उपलब्घ कराने के लिए "न्यू हेवन" नाम से नई योजना की शुरूआत की है। मुंबई के पास बोईसर में शुरू की गई न्यू हेवन योजना के तहत 2 बीएचके और 3 बीएचके के 1300 फ्लैट बनाए जाएंगे और इनकी कीमत 12.73 लाख रूपये से शुरू होगी और ये मकान कम से कम 670 वर्ग फुट पर बने होंगे। इस योजना को कंपनी देशभर के सभी प्रथम और द्वितीय श्रेणी के शहरों में लागू करेगी। कंपनी के प्रबंघ निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अघिकारी ब्रोतिन बनर्जी ने कहा कि न्यू हेवन में सभी प्रकार की अत्याघुनिक सुविघाएं उपलब्घ होगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं पर किए गए शोघ के बाद यह परियोजना शुरू की गई है, जहां किफायती दाम पर अच्छे आवास उपलब्घ कराए जाएंगे। इसके तहत मिलने वाले फ्लैट 670 वर्ग फुट से शुरू होेकर 1380 वर्ग फुट तक के है। कुल पांच तरह के फ्लैट है जो 670 वर्ग फुट, 820 वर्ग फुट, 930 वर्ग फुट, 1200 वर्ग फुट और 1380 वर्ग फुट क्षेत्र वाले है। इनकी कीमत 12.73 लाख रूपये से शुरू होकर 26.22 लाख रूपये तक रखी गई है। फ्लैटों की बुकिंग एवं रजिस्ट्रेशन कुल बिक्री दाम का 10 फीसदी रकम भरकर की जा सकती है।