रिलायंस की 8 अंक से शुरू होने वाली पहली सीरिज जारी
Sep 24, 2009 7:51 PM
बेंगलूरू, 25 सितंबर। रिलायंस कम्यूनिकेशन ने अपनी 8 अंक से शुरू होने वाली पहली सीरिज गुरूवार को कर्नाटक सर्किल में जारी कर दी। रिलायंस कम्यूनिकेशन कर्नाटक सर्किल के प्रमुख रूपक अग्रवाल ने कहा कि संचार विभाग ने 8 अंक से शुरू होने वाले मोबाइल नंबरों को रिलायंस के लिए पहले ही आवंटित कर दिया है। कर्नाटक सर्किल में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) पर आघारित सब्सक्रॉइबर आइडेंटिटी मॉडयूल (सिम) की संख्या 8088 से शुरू होगी। यह सिम प्री-पेड व पोस्ट पेड दोनों तरह केउपभोक्ताओं के लिए उपलब्घ होगी। चूंकि कर्नाटक का सब्सक्रॉइबर ट्रंक डायलिंग (एसटीडी) नंबर 08 से शुरू होता है, इसलिए यह नया नंबर उपभोक्ताओं को नया अहसास कराऎगा।