जोहानसबर्ग, 25 सितंबर। चैपियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ 26 सितंबर को दूसरे मैच उनकी टीम को अपनी बैटिंग और फील्डिंग में सुधार करने का सुझाव दिया है। नियमित कप्तान यूनुस खान उंगली में चोट के कारण उपकप्तान शाहिद अफरीदी को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को पाकिस्तान की कप्तानी संभालनी प़डी थी। अफरीदी ने पाकिस्तान की वेस्टइंडीज पर बुघवार रात पांच विकेट से जीत के लिए कहा लगता है कि हमारे बॉलर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उनके प्रदर्शन में परिपक्वता दिखी। उन्हें पता था कि इस तरह के विकेट पर कैसी गेंदबाजी करनी है। उन्होंने कहा हमारे बैट्समैन को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और सलामी जो़डी को टीम को अच्छी शुरूआत दिलानी होगी। हमे अगला मैच भारत के खिलाफ 26 सितंबर को खेलना है और हमें पता है कि यह मैच कितना अहम है।