जोहानसबर्ग, 25 सितंबर। आईसीसी चैपियंस ट्राफी में न्यूजीलैड के तेज गेंदबाज शेन बांड अपनी छाप छोडने की पुरजोर कोशिश में है। इंडियन क्रिकेट लीग (आईपीएल) से नाता तोडने के बाद बांड ने कीवी टीम में वापसी की है। वह श्रीलंका दौरे पर टीम में शामिल हुए थे लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था। न्यूजीलैड के प्रमुख समाचार पत्र "न्यूजीलैड हेराल्ड" के अनुसार बांड ने कहा कि पहले कुछ मैचों में खेलना शुरूआत करने जैसा था लेकिन अब मै अच्छी लय में हूं। अपनी टीम के खिलाडियों के बीच मै खुद को और भी सहज पा रहा हूं। बांड का कहना है कि वह अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से भी संतुष्ट है। गौरतलब है कि 70 वनडे मैचों में उनके नाम 129 विकेट दर्ज है।