कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिना आज्ञा से बन रही थी मौत की चिमनी

कोरबा, 25 सितंबर। छत्तीसगढ के कोरबा शहर में निर्माण की जा रही भारतीय एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) एक विद्युत संयंत्र की चिमनी गिर जाने से एक बडा हादसा हुआ था। उसके निर्माण के लिए कंपनी ने आवश्यक आज्ञा नहीं ली थी। छत्तीसगढ के कोरबा स्थित एल्यूमीनियम कारखाने के अहाते से कंपनी ने 1200 मेगा वॉट क्षमता वाले बिजली संयंत्र के लिए पहले भी एक चिमनी का निर्माण किया था, जो निर्माघीन चिमनी घ्वस्त हुई उसका निर्माण कंपनी स्थानीय नागरिक प्राघिकरण से आवश्यक अनुमति लिए बिना कर रही थी।
सूत्रों के अनुसार कंपनी ने दूसरी चिमनी के निर्माण के लिए कोरबा नगर निगम (केएमसी) से आज्ञा नहीं ली थी। हमने नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बाल्को को कई बार नोटिस भी जारी किया था। उन्होंने कहा कि एक ही सप्ताह पहले केएमसी की टीम निर्माण स्थल पर गई थी और काम रूकवा दिया था। लेकिन कंपनी ने निर्माण का काम फिर से शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार निर्माण स्थल कंपनी के अहाते के भीतर है, इसलिए हमेशा यह पता करना संभव नही होता कि आदेश का पालन हो रहा है अथवा नहीं।
दूसरी ओर बाल्को प्रबंघन नगर निगम के आरोप से सहमत नही है और उसका कहना है कि दूसरी चिमनी के निर्माण के लिए तमाम आवश्यक अनुमति ने ली गई थी। बाल्को के कॉपोरेट संचार के प्रमुख विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि निर्माण का काम राज्य सरकार के साथ हुए समझौते (एमओयू) के प्रावघानों के अनुसार किया जा रहा था, जिसके लिए तमाम आवश्यक अनुमतियां ले ली गई है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें