चैपियंस ट्राफी : इंग्लैड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
Sep 26, 2009 5:20 AM
जोहानसबर्ग, 26 सितंबर। इंग्लैड ने आईसीसी चैपियंस ट्राफी के पहले मुकाबले मे श्रीलंका द्वारा मिले 213 रन के मामूली स्कोर को 45 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैड गेदबाजों के श्रीलंकाई शीर्षक्रम को जल्द ही पवेलियन भेजने के बाद पुछल्लों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जिसके बाद पारी का आगाज करने उतरे एंड्रयू स्ट्रास और जो डेनली ने की जोडी को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने खासा परेशान करते हुए उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। इंग्लैड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। श्रीलंका की टीम थिलिना कैडम्बे और एंग्लो मैथ्यूज की अर्घशतकीय पारियों की मदद से 47.3 ओवर में 212 रन बनाकर आउट हो गई। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश: 53 और 52 रन बनाए। इंग्लैड की ओर से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रांड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि ग्राहम जोनिअंस को दो विकेट मिले।