कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब एयर इंडिया के कर्मचारी भी ह़डताल की राह पर

मुंबई 26,सितम्बर। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों के प्रोत्साहन राशि में 50 प्रतिशत तक की कटौती के विरोध में ह़डताल पर जाने की चेतावनी दी है। कार्यकारी पायलटों के प्रतिनिधि कैप्टन भल्ला ने शुक्रवार को बताया, कार्यकारी पायलटों ने ह़डताल पर जाने का निर्णय लिया। पायलटों के प्रतिनिघि कैप्टन वीके भल्ला ने एयरलाइंस के सीएमडी अरविंद जाघव के कटौती संबंधी फैसले को तालिबानी रवैया बताया। उधर,एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेन्द्र भार्गव ने बताया कि प्रबंघन को पायलटों के ह़डताल पर जाने संबंघी कोई नोटिस नहीं मिला है। एयर इंडिया बोर्ड ने पीएलआई निर्धारण के लिए गठित कार्मिक निदेशक अनूप श्रीवास्तव कमेटी का सुझाव शुक्रवार को स्वीकार कर लिया। कमेटी का सुझाव है कि 10,000 रूपए तक पीएलआई पर 50 प्रतिशत कटौती की जा सकती है। इस फैसले से एयरलांइस के लगभग 7000 कर्मचारी सीघे-सीघे प्रभावित होंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें