राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दुर्गा पूजा व दशहरे की शुभकामनाएं दी
Sep 26, 2009 9:17 PM
नई दिल्ली, 27 सितंबर। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल व प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह ने देशवासियों को दुर्गा पूजा और दशहरे की शुभकामनाएं दी है। पाटिल ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा व विजयादशमी के इस पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को बघाई देती हूं। पाटिल ने कहा कि दुर्गा पूजा सत्य और सदाचार की विजय के साथ-साथ अनैतिकता पर नैतिक मूल्यों की जीत का प्रतीक है। यह त्यौहार हम सभी को देश में एकता बनाए रखने व कल्याणकारी काम करने की प्रेरणा दे तथा हमारे समाज में नैतिकता को मजबूती प्रदान करें, यही मेरी शुभकामनाएं है। प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुर्गा पूजा और विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा है कि दोनों त्यौहार सांप्रदायिक दीवारों को तो़डकर लोगों को यह अवसर प्रदान करते है कि वे भाईचारगी के बंघन में बंघ जाएं। सिंह ने कहा कि इन त्यौहारों से भलाई और आदर्श के प्रति हमारे गहरे विश्वास को अभिव्यक्ति मिलती है। ये त्यौहार राष्ट्र को एक सूत्र में बांघते है और ये हमारे उज्जल भविष्य के प्रतीक है।