भारत समाचार
शाहरूख मेरे आदर्श है और हमेशा रहेंगे: प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि शाहरूख मेरे आदर्श है और हमेशा रहेंगे। वह मेरे पसंदीदा अभिनेता भी है। लेकिन बतौर इंसान मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं। वह कहां से आए और आज किस मुकाम पर है। यह देखना बहुत अच्छा लगता है। फिल्म "डॉन" में शाहरूख के साथ काम कर चुकी प्रियंका ने कहा कि फिल्मी दुनिया में बिना किसी की मदद से वह इतने ब़डे सुपर स्टार बन गए। यह बात उन्हें प्रेरित करती है।
27 वर्षीय प्रियंका ने अपनी कामयाबी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं हमेशा जमीन से जुडी रही हूं। ऎक्टिंग मेरा जुनून है। मैं और कुछ करना नही जानती। मैं आगे भी आगे भी ऎक्टिंग करना चाहती हूं।










