जोहांसबर्ग, 28 सितंबर। न्यूजीलैड के स्टार बल्लेबाज जेसी राइडर को चोट के कारण आईसीसी चैपियंस ट्राफी से होना प़डा। "डोमिनियन पोस्ट" के अनुसार श्रीलंका के लिखाफ मैच में रविवार को राइडर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इस मैच मे उन्होंने 74 रनों की तेज पारी खेली थी। न्यूजीलैड की जीत में उनकी इस पारी का अहम योगदान रहा। इस मैच में अनुशासनहीनता के मामले में राइडर की मैच फीस में 15 प्रतिशत की कटौती की गई। आउट दिए जाने के बाद राइडर इस तरह झलाए कि उन्होंने बल्ले से एक कुर्सी तो़ड दी। उनकी इस हरकत पर मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने कहा कि ऎसा रवैया अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।