कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अयोघ्या में नहीं होगा रावण दहन

अयोघ्या, 28 सितंबर। देशभर में आज दशहरे के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, लेकिन भगवान राम की नगरी अयोघ्या में रावणदहन का कोई आयोजन नहीं होगा। आयोजकों द्वारा दुर्गा पूजा को प्रमुखता देने के कारण रामलीला का आयोजन पहले ही बंद हो चुका है। रामलीला में हनुमान की भुमिका निभाने वाले अनिरूद्ध जायसवाल ने बताया कि अंतिम बार रामलीला का आयोजन 1990 या 1991 में किया गया था। इसके बाद शहर में दुर्गा पूजा लोकप्रिय हो गई। थियेटर के पूर्व मालिक रामचंद्र तिवारी ने बताया कि आयोजकों को दुर्गा पूजा के अयोजन में आयोजको को अघिक पैसा मिलता है, और रावण के पुतले बनाने में हर पुतले पर करीब डेढ़ लाख रूपये तक का खर्च होता है। आयोजकों का कहना है कि दुर्गा पूजा का आयोजन अघिक खर्चिला नहीं होता। इसलिए इस बार रावण दहन का आयोजन नहीं किया जाएगा।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें