कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बैकों को मिलेंगे इस साल दिसम्बर तक 10 हजार करो़ड रूपए

नई दिल्ली 29,सितम्बर। देश के आधा दर्जन से अधिक सरकारी बैकों को इस साल दिसम्बर तक 10 हजार करो़ड रूपए का नया पूंजी निवेश मिलेगा। विश्व बैंक के बोर्ड ने बैंकों की कर्ज देने की क्षमता को बढ़ाने के लिए इन बैंकों में निवेश का निर्णय किया है। जानकारी के अनुसार नवम्बर के अंत तक विश्व बैंक से दो अरब डॉलर कर्ज आ जाएगा। इसके बाद राशि को विभिन्न बैंकों को उनकी पंूजी की स्थिति के अनुसार दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विभिन्न बैंकों ने नई पूंजी डालने का अनुरोध किया था। वित्त मंत्रालय उन अनुरोधों पर विचार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में विश्व बैंक के कार्यकारी बोर्ड ने बैंकों की पूंजी बढ़ाने के लिए 2 अरब डॉलर के ऋण दिए जाने को मंजूरी दी थी। विश्व बैंक कोष का इस्तेमाल उत्पादक क्षेत्रों में प्रवाह सुनिश्चित करने में किया जाएगा। नई पंूजी डालने का मकसद बैंकों को जोखिम भारित परिसंपत्तियों के लिए रखी जाने वाली पंूजी (सीआरएआर) को 12 फीसदी के स्तर पर बनाए रखने के साथ यह सुनिश्चित करना है कि सतत आर्थिक वृद्धि निरंतर हो।
बैंकिग क्षेत्र की मदद के लिए 30 साल की परिपक्वता अवघि वाले विश्व बैंक के 2 अरब डॉलर के ऋण से चुनिंदा वाणिज्यिक बैंक बुनियादी ढांचा विकास, लघु और मझोले उद्यमों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए कर्ज का विस्तार किया जा सकेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया और विजय बैंक ने नई पूंजी के लिए अनुरोघ किया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला