कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तीन मंजिला इमारत ढही, चार लोगों की मौत

कानपुर, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश के कानुपर शहर में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से करीब चार लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गये है। मलबे में दो लोगौं के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा कानपुर के बादशाही नाका थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाली मसाले वाली गली में हुआ। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेना के जवानों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में घायल आठ लोगों को कानपुर के उर्सला और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह इमारत करीब 60 साल पुरानी यह इमारते मरम्मत न होने के कारण जर्जर हालत में थी। इस इमारत में चार परिवार रहते थे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें