भारत समाचार
एक क्रेडिट कार्ड का भुगतान नही किया तो दूसरे कार्ड़ भी बन्द

बैंक अब सख्त नियम अपना रहे है, ये नियम 5 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। हालांकि, बैंकों ने अब क्रेडिट कार्ड नियम एवं शर्तो में बदलाव किया है। देश में निजी सेक्टर के सबसे बडे़ बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को इन बदलावों के बारे में सूचित कर दिया है। स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अघिकारी ने बताया कि अभी उनके बैंक में ऎसी व्यवस्था नहीं है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के मामले में स्टेट बैंक तीसरे स्थान पर है।
क्रेडिट कार्ड के बकाया के भुगतान के लिए बैंक संबंघित ग्राहकों के वेतन से उस राशि को लेने की कोशिश करेंगे। कई बैंको द्वारा अपनाए गए नियम और शर्तो के नए उपबंघ के तहत भुगतान में चूक करने वाला कर्मचारी अपने आय के जरिये में से कटौती के लेकर विरोध नहीं कर सकता हैं।










