कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी चैपियंस ट्राफी : श्रीलंका पर जुर्माना

जोहानसबर्ग, 29 सितंबर। आईसीसी चैपियंस ट्राफी में रविवार को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर न्यूजीलैड के खिलाफ गु्रप "बी" के मैच में घीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने कुमार संगकारा की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम पर निर्घारित समय में दो ओवर कम करने का जुर्माना लगाया। आईसीसी की आचार संहिता में ओवर गति के नियम अनुसार घीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने वाली टीम के अन्य सदस्यों को प्रति ओवर अपनी मैच फीस का पांच प्रतिशत जबकि कप्तान को दस प्रतिशत का जुर्माना देना प़डता है। इस प्रकार अब संगकारा को मैच फीस का 20 प्रतिशत जबकि अन्य खिलाडियों को दस-दस प्रतिशत जुर्माना भरना होगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें