कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 17,000 अंक के पार पहुंचा

मुंबई, 30 सितंबर। सोलह महीनों के बाद सेंसेक्स ने बुधवार को पहली बार 17,000 का आंक़डा छू लिया। यह 17,000 के स्तर पर सुबह 10:40 बजे पहुंचा। इससे पहले सेंसेक्स 23 मई 2008 को इस स्तर पर पहुंचा था। इससे पहले देश के शेयर बाजार बुधवार सुबह मामूली गिरावट के साथ खुले। बीएसई का संवेदी सूचकांक 23 अंक नीचे खुला, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह संभल गया। जबकि मंगलवार को काफी तेजी देखी गई थी। सुबह दस बजे के करीब यह 16,900 के आंक़डे के आसपास मंडरहा रहा था, लेकिन बाद में कारोबार में एकदम तेजी का रूख बना और 10:40 बजे तक तो सेंसेक्स ने 17,000 का आंक़डा छू लिया। इस समय धातु, ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स और तेल व गैस शेयरों में खरीदारी का जोर था, लेकिन एफएमसीजी शेयरों में कमजोेरी नजर आ रही है। मझोले और छोटे शेयरों के सूचकांक .05 फीसदी ऊपर बने हुए है। रिलायंस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एसबीआई सेंसेक्स को बढ़त दिलाने में अग्रणी रहे। दोपहर 12:40 बजे सेंसेक्स 194 अंकों के उछाल के साथ 17,047 पर तथा निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 5056 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला