कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आंध्रा : पांच विधायकों ने दी इस्तीफे की धमकी

हैदराबाद, 30 सितंबर। आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के पांच विधायकों ने धमकी दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी को राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वे इस्तीफा दे देंगे। क़डपा जिले के इन विधायकों ने नया नेता चुनने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम भी दे दिया है। जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाए जाने के मुददे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लगातार चुप्पी साधे रहने के बाद जगन समर्थकों की ओर से पहली बार इस तरह की खुली चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी देने वाले विधायकों में सी. आदिनारायण रेड्डी, के. श्रीनिवासुलु, पीएम. कमलम्मा, जी. श्रीकांत रेड्डी और ए अमरनाथ रेड्डी हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें